उत्तराखण्ड में युवक को निवाला बनाने वाला बाघ ढेर
नैनीताल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के रामनगर वन प्रभाग के जंगल में एक युवक को कथित रूप से अपना निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग की टीम ने गोलियों से ढेर कर दिया।
रामगनर वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी एसडीओ रमाकांत तिवारी ने बताया कि बुधवार को मालधन गांव निवासी पूरन चन्द्र (28) सुंदरखाल में अपने रिश्तेदार के घर आया था। वह बुधवार शाम से लापता था। गुरुवार तलाशी के दौरान उसका पंजा जंगल से बरामद हुआ।
तिवारी ने बताया कि युवक को अपना निवाला बनाने वाले बाघ को पकड़ने के लिए दोपहर के समय चार हाथियों पर सवार होकर वन विभाग की टीम जंगल में तलाशी पर गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही बाघ झाड़ियों में छिपा था। वन विभाग की टीम ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाई, जिसमें वह ढेर हो गया। उन्होंने बताया कि बाघ का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications