आरटीआई कार्यकर्ता पर हमला मामले में 3 पर मुकदमा
सोनभद्र, 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के एक कार्यकर्ता पर हमले के सिलसिले में एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिले के राबर्ट्सगंज कस्बे में आरटीआई कार्यकर्ता अमरनाथ पांडे (50) पर बुधवार रात गोली चलाई गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक पांडे की हालत खतरे से बाहर है।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पांडे की शिकायत पर बीडीओ सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पांडे का दावा कि जब बीडीओ घोरावल में तैनात थे तो उन्होंने उनके भ्रष्टाचार का खुलासा किया था, जिस कारण उन्होंने हमला करवाया। बीडीओ वर्तमान में मयोरपुर में तैनात हैं। पुलिस पांडे के दावे पर हालांकि संदेह जता रही है।
कुमार ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में मिले संकेतों से इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पांडे ने अपनी व्यक्तिगत रंजिश के चलते मुकदमा दर्ज कराया हो। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications