उत्तराखण्ड में बाघ की खाल के साथ 1 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 84 इंच लम्बी व 24 इंच चौड़ी खाल की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
लमगड़ा थाना प्रभारी संजय सिंह गब्र्याल ने शुक्रवार को बताया कि धारी तहसील के सुरंग नैनीताल गांव के निवासी मोहन सिंह को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह खाल को बेचने के लिए हल्द्वानी ले जाने की फिराक में था।
उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को अल्मोड़ा से करीब 40 किमी दूर मोतियापाथर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications