बांग्लादेश में स्थानीय निकाय चुनाव में विपक्ष का बेहतर प्रदर्शन
बीएनपी के उम्मीदवार शेख सुजात मिया ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के हबीबगंज-1 संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कराई है। यह सीट अवामी लीग (एएल) के एक वरिष्ठ नेता के निधन के कारण खाली हुई थी। पिछले चुनाव में मिया 1,285 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे।
अवामी लीग हालांकि पूर्वी क्षेत्र की ब्राह्मणबरिया-3 संसदीय सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने शुक्रवार को कहा कि दोनों सीटों पर पराजित उम्मीदवारों ने चुनाव परिणामों को खारिज कर दिया है, जबकि विजेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की तारीफ की है।
बीएनपी ने 12 शहरी निकायों के घोषित परिणामों में से छह पर कब्जा जमा लिया है।
मीडिया रपटों में कहा गया है कि चुनावी अभियान तो विवादास्पद था, लेकिन देश भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
अवामी लीग को इन चुनावों में विद्रोही उम्मीदवारों की समस्या से जूझना पड़ा था।
12 से 18 जनवरी के बीच हुए 243 नगरपालिकाओं के चुनाव में बीएनपी समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर रहा। सात प्रखण्डों में बीएपी समर्थित उम्मीदवारों ने मेयर के 236 पदों में से 92 पदों पर जीत दर्ज कराई है, जबकि अवामी लीग को 88 पदों से ही संतोष करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications