उप्र में स्कूली बस और ट्रक में टक्कर, 2 मरे
पुलिस के मुताबिक हादसा जिले के झिझाना इलाके में उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूली बस को टक्कर मार दी। बस में सेंट लारेल्स स्कूल के करीब 20 छात्र सवार थे।
झ्झिझाना थाना प्रभारी अनिरुद्ध गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
गौतम ने बताया कि हादसे के शिकार छात्रों की उम्र करीब 10 से 13 साल के बीच है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications