बांग्लादेश को 40 करोड़ डॉलर के भारतीय निवेश की उम्मीद
भारत-बांग्लादेश चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मतलब अहमद ने कहा कि उनका यह आशावाद, प्रथम भारत-बांग्लादेश व्यापार मेले की सफलता पर आधारित है। पहला भारत-बांग्लादेश व्यापार मेला पिछले वर्ष मार्च में आयोजित हुआ था। इस वर्ष व्यापार मेला पांच से सात मई तक आयोजित होगा।
अहमद ने कहा कि शुरुआती प्रयास में ही आईटी सेक्टर में 10 अरब टका तथा पाइप लाइन में भी उतनी ही राशि का भारतीय निवेश हासिल हुआ था।
अहमद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दूसरे व्यापार मेले में 30 अरब टका भारतीय निवेश हासिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार मेले से द्विपक्षीय सम्बंधों में भी मजबूती आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications