दोगुना हुआ उर्वरक कम्पनी पोटास कोर्पोरेशन का मुनाफा
कनाडाई कम्पनी के इस परिणाम के चलते गुरुवार को टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में इसका शेयर करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 172.26 डॉलर पर पहुंच गया।
चौथी तिमाही में कम्पनी की आय पिछले साल की इसी तिमाही के 23.92 करोड़ डॉलर के मुकाबले बढ़कर 48.23 करोड़ डॉलर हो गया। वहीं कम्पनी की आय पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 65 प्रतिशत बढ़कर 1.81 अरब डॉलर हो गई।
पोटास कार्पोरेशन पोटास, नाइट्रोजन और फास्फोरस तीनों पोषकों से युक्त उर्वरक बनाती है। दुनिया के पोटास आधारित उर्वरकों के क्षेत्र में कम्पनी की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications