नेपाली तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 35 वर्षीय तस्कर शरीफ मनिहार को पुलिस ने गश्त के दौरान धर दबोचा।
नवाबगंज थाना प्रभारी मोहम्मद नसीम ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में दिखने पर तस्कर को घेराबंदी करके पकड़ा। तस्कर नेपालगंज (नेपाल) का निवासी है और पिछले कुछ सालों से इस धंधे में लिप्त है।
पुलिस के मुताबिक प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया तस्कर बरामद चरस को लेकर गोरखपुर अपने किसी ग्राहक को बेंचने जा रहा था।
नसीम ने कहा कि तस्कर से उसके गिरोह और संपर्को के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications