अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में कई दबे
अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा शहर के एक घनी आबादी वाले क्षेत्र कालूपुर में हुआ। निर्माणाधीन इमारत का मलबा एक पुराने मकान पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिहायशी इमारत में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका है।
बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और अग्निशमन कर्मियों ने अभी तक चार लोगों को मलबे से निकाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications