मेघालय में फर्जी मुठभेड़ के विरोध में प्रदर्शन
गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के विद्रोही नेता वाशिंगटन एन. मारक को बुधवार को मार दिया गया था और चार संदिग्ध विद्रोहियों को रोंगरेकग्रे गांव से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि मारक के पास से एके राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मारक और गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों का जीएनएलए से कोई सम्बंध नहीं है।
ए'चिक विजिलेंस प्रोटेक्शन टीम (एवीपीटी) के अध्यक्ष ब्रेनर्जी बी. संगमा ने कहा, "हम पुलिस के इस अक्षम्य कार्य के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए मंगलवार को विलामनगर में रैली निकालेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications