ट्यूनीशिया की अंतरिम सरकार में फेरबदल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रधानमंत्री गनूची ने ट्यूनीशियाई टेलीविजन पर गुरुवार को सरकार में फेरबदल की घोषणा की।
बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ देश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद 14 जनवरी को राष्ट्रपति बेन अली के देश छोड़ने के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया था।
अंतरिम सरकार में रक्षा, आंतरिक और विदेश मंत्री जैसे प्रमुख पदों पर बेन अली के सहयोगियों के ही बने रहने के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ। देश के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications