ईमानदारी के लिए टैक्सी चालक सम्मानित
मेक्सिको सिटी, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको में एक टैक्सी चालक को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया है। उक्त चालक ने इटली के एक परिवार को उसका सूटकेस वापस कर दिया जिसमें पैसे, हवाई टिकट और अन्य प्रमुख दस्तावेज मौजूद थे।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों, होटल और रेस्तरां प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चालक रॉफेल अगुलिया हरनैंनडिज को सम्मानित किया गया।
यह घटना पिछले महीने उस समय हुई थी जब इटली के एक परिवार का सुटकेस अगुलिया क्लब में छूट गया था। सूटकेस छूट जाने के बाद चालक ने उस सूटकेस को वहां पहुंचा दिया था जहां से उन लोगों को ले गया था।
सूटकेस लौटाने के बाद चालक ने कहा, "मैं सूटकेस लौटाकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications