मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल हुए अल बरादेई
सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में शुक्रवार को विशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि देश में 30 साल से लागू आपातकाल खत्म हो और किसी भी राष्ट्रपति के दो कार्यकाल से ज्यादा समय तक पद पर रहने पर रोक लगे। इसके अलावा वह आंतरिक मंत्री हबीब अल अदली को हटाए जाने की भी मांग कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के पूर्व प्रमुख अल बरादेई में काहिरा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, "डर की बंदिशें अब टूट चुकी हैं।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह मुश्किल वक्त में देश लौटे हैं और वह जनता का साथ देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह हुस्नी मुबारक के जाने का वक्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications