नक्सलियों की सहायता करने वाला सरपंच गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में एक गांव के सरपंच को नक्सलियों की सहायता करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने आईएएनएस को बताया कि चंडीपाश गांव के श्रीकांत समंत को नक्सलियों को विस्फोटकों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दीप्तेश के मुताबिक गांव के पंचायत भवन से भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और फ्यूज वायर बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications