आईपीएस अधिकारी बताकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रफीगंज थाना के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गया जिले के आंती थाना क्षेत्र निवासी मनोहर दास अपने ससुराल रफीगंज आया था कि पुलिस को यह सूचना मिली की उक्त युवक आइपीएस अधिकारी बनकर पुलिस और सेना में रोजगार देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है। उन्होंने बताया कि तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक तीन ऐसे लोग सामने आए है जिनसे नौकरी के नाम पर युवक चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि ऐंठ चुका है। इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस वर्दी भी बरामद की गई है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications