पंजाब में कर अधिकारियों पर हमला
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लुधियाना में बुधवार शाम को गोदाम पर छापेमारी के दौरान करीब 15 लोगों ने दो अधिकारियों और उनके चालक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रेलवे पुलिस के निरीक्षक राजिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "उत्पाद शुल्क और बिक्री कर अधिकारियों ने कर चोरी और फर्जी लेखा पत्र से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद रेलवे के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम माफिया के लोगों ने अधिकारियों की पिटाई कर दी और इसमें दो अधिकारी और उनका वाहन चालक घायल हो गया। छानबीन चल रही है और पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।"
उन्होंने बताया, "आरोपी फरार हैं लेकिन उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications