नोबेल विजेता यूनुस को खाद्य मिलावट मामले में जमानत
इस मामले में एक कम्पनी द्वारा बेची जा रही दही में मिलावट पाया गया था। यूनुस इस कम्पनी के अध्यक्ष हैं।
ढाका सिटी कॉरपोरेशन (डीसीसी) की खाद्य अदालत ने ग्रीन डैनॉन फूड्स लिमिटेड के अध्यक्ष यूनुस को निजी तौर पर अदालत में उपस्थित होने से भी छूट दे दी।
डीसीसी द्वारा कम्पनी की 'शक्ति दोई' में मिलावट पाए जाने के बाद खाद्य निरीक्षक कामरुल इस्लाम ने शिकायत दर्ज कराई थी।
यूनुस के वकील सारा हुसैन ने कहा कि मामले में यूनुस को आरोपी बनाया गया है और उन्हें कम्पनी का मालिक बताया गया है।
समाचार पत्र डेली स्टार ने सारा के हवाले से लिखा है कि यूनुस कम्पनी के मालिक नहीं, बल्कि अध्यक्ष हैं। कम्पनी के प्रबंधन से उनका ताल्लुकात नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications