बलात्कार की शिकार छात्रा ने लगाई खुद को आग
घटना जिले के नगलाभूमानी गांव की है, जहां तारा देवी विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा का उसी के स्कूल के दो छात्रों ने एक खेत में उस समय बलात्कार किया जब वह बुधवार को स्कूल में 26 जनवरी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस घर लौट रही थी।
जिले के पुलिस अधीक्षक उदय प्रताप ने गुरुवार शाम को संवाददाताओं को बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता जब घर लौटी तो उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया और देर रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
प्रताप ने कहा कि मामला आज प्रकाश में आया जब कुछ स्थानीय संवाददाताओं ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता करीब 60 प्रतिशत जली है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक बलात्कार के दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications