नेपाल में राजनीतिक गतिरोध जारी
प्रधानमंत्री पद के पूर्व उम्मीदवार राम चंद्र पौडियाल ने तीन सबसे बड़ी पार्टियों के नेताओं के साथ करीब छह घंटे की वार्ता के बाद पत्रकारों को बताया, "समयसीमा समाप्त होने के करीब है।" उन्होंने स्वीकार किया कि वार्ता को कोई नतीजा नहीं निकला।
प्रधानमंत्री पद की दौड़ में अकेली मुख्य दावेदार नेपाली कांग्रेस के पौडियाल ने कहा, "हमने गुरुवार को बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया है।"
ज्ञात हो कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टियां, उनके सहयोगी नेपाली कांग्रेस और विपक्षी माओवादी सत्ता के दावों को लेकर अपने अपने रुख पर अड़े हुए हैं, जिससे सात महीने बाद भी राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications