तालिबानियों की क्रूरता का नया उदाहरण सामने आया

वैसे तो यह मामला अफगानिस्तान के कुंडुज प्रांत के दश्ते अर्ची जिले का है जो पिछले साल के अगस्त महीने में घटित हुआ है लेकिन यह हाल ही में एक वीडियो के रूप में सामने आया है।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक 19 वर्षीया अफगानी युवती सिद्दीका को खय्याम नामक एक युवक से प्रेम करने की यह सजा दी गई है। उसे शादी के नाम पर 9000 डॉलर में बेच दिया गया था लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

प्रेमी-प्रेमिका पाकिस्तान भाग गए थे, जिसके बाद उन्हें बहला-फुसलाकर वापस बुलाया गया था।

वीडियो में 19 वर्षीया सिद्दीका को पेट तक जमीन में गड़ी दिखाया गया है और उसके चारो ओर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा थी।

वीडियो में दो मुल्लाओं को सजा देते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला के शरीर और सिर पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। महिला किसी भी तरह मुक्त होने की कोशिश करती रही।

जब महिला पूरी तरह ढेर हो गई तब एक तालिबानी ने उस पर तीन गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी।

उसके बाद उसके तथाकथित प्रेमी खय्याम को सबके सामने लाया गया। विडियो में उसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे और आंखों पर पट्टी लगी हुई थी।

विडियो में दिखाया गया है वह जमीन पर बैठ कर पत्थरों से बचने की कोशिश करता रहा और आखिर में वह भी ढेर हो गया।

पुलिस प्रमुख जनरल दाउद दाउद ने बीबीसी से कहा कि वे इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल भेजेंगे और दोषियों को सजा देंगे।

तालिबान के प्रवक्ता जैबुल्ला मुजाहिद ने पत्थरों से मारने का पक्ष लिया है।

उसने कहा कि कुरान में पत्थरों से मारने की बात की गई है। यह कानून है। कुछ लोग इसे अमानवीय कहते हैं लेकिन ऐसा कहकर वे पैगम्बर साहब का अपमान करते हैं। वे इस देश में विदेशी सोच फैलाना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+