'अफगानिस्तान में भारतीयों को अब भी मिल रही आतंकी धमकी'

यहां के भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में मीडिया कुशलता प्रशिक्षण लेने वाले 30 अफगान पत्रकारों को संबोधित करते हुए राव ने कहा, "भारतीयों को लगातार धमकी मिल रही है। हमने अपने दूतावास और परियोजना स्थलों के आस-पास कड़ी सुरक्षा के उपाय किए हैं। हम अफगानिस्तान सरकार के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए ऐसे हमलों की आशंका के प्रति सतर्क रहना होगा।"

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में ढांचागत विकास परियोजनाओं में कार्य कर रहे भारतीयों को आतंकियों से बार-बार धमकियां मिल रही हैं। समझा जाता है कि ये आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले तालिबान सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में एक भारतीय नागरिक को अगवाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 200 अर्धसैनिक जवानों को तैनात किया गया था।

वर्ष 2007 में जलालाबाद में एक भारतीय पर दो बार हमले किए गए। एक साल बाद भारतीय दूतावास पर किए गए हमले में कुल 58 लोग मारे गए थे, जिनमें दो भारतीय राजनयिक और दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। वर्ष 2009 में भी एक और हमला किया गया, जो विफल रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+