कॉरपोरेट ईमेल की सुविधा नहीं दी जा सकती : आरआईएम
आरआईएम के उपाध्यक्ष रॉबर्ट ई. क्रो ने संवाददाताओं से कहा कि कम्पनी के पास इसका कोई उपाय नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का उपयोग सिर्फ ब्लैकबेरी में ही नहीं बल्कि दूसरे कई फोन में किया जाता होगा। इसलिए यह अेकेले ब्लैकबेरी की ही समस्या नहीं है।
आरआईएम ने इससे पहले सरकार को अपने मैसेंजर और इंटरनेट सेवा की निगरानी करने की सुविधा दे दी थी, लेकिन कॉरपोरेट ईमेल की निगरानी करने की सुविधा अभी तक नहीं दी गई है।
सरकार ने आतंकवादियों द्वारा ब्लैकबेरी के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए कम्पनी से ब्लैकबेरी के कॉरपोरेट ईमेल की निगरानी की सुविधा मांगी है और इसके नहीं दिये जाने पर इस सेवा पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।
क्रो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है सरकार बड़े मुद्दों पर ध्यान देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications