रहमान को विश्व आर्थिक मंच में पुरस्कार मिला
रहमान को स्क्वै ब फाउंडेशन फॉर सोशल आंत्रप्रेनर्शिप के अध्यक्ष और सह-सहसंस्थापक हिल्डे स्क्वै ब ने आर्थिक मंच के सलाना सम्मेलन में पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार हासिल करने के बाद रहमान ने कहा कि वे देश सबसे अच्छे हैं, जो गरीबी दूर करने और गरीबों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
मंच ने ओपेरा गायिका जोश कैरिरा को भी क्रिस्टल पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार ल्यूकेमिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे उनके कार्यो के लिए दिया गया।
कैरिरा खुद पहले इस रोग से पीड़ित थी और अब वह स्वस्थ्य है।
इस सप्ताह की शुरुआत में रहमान के दो संगीत धुनों को भी 83वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
रहमान को इससे पहले 2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में उनके कार्यो के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications