यमन में राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

सना (यमन), 27 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की सरकार हटाए जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में यमन नागरिक गुरुवार को यहां सड़कों पर आ गए। सालेह 30 वर्षो से अधिक समय से इस मध्य पूर्वी देश के शासक हैं।

समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार राजधानी में हाल के दिनों में होने वाला यह एक बड़ा प्रदर्शन है। ट्यूनीशिया और मिस्र में हुए प्रदर्शनों से प्रेरित यह प्रदर्शन चार जगहों पर हुआ। लोगों के बीच फैली इस अशांति ने अरब देशों में परिवर्तन के लिए उठने वाले व्यापक उभार को दर्शाया है।

इसके अलावा इस देश से अमेरिकी सहयोगियों की स्थिरता के लिए भी खतरा बना हुआ है क्योंकि आतंकवादी संगठन अलकायदा पश्चिमी देशों और उनके सहयोगियों को निशाना बनाने के लिए यमन का इस्तेमाल एक ठिकाने के रूप में कर रहा है।

सड़कों पर निकली भीड़ ने राष्ट्रपति के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा, "गर्व के साथ ट्यूनीशिया की ओर देखो। यमन में भी ताकतवर लोग हैं।"

भीड़ ने कहा, "लोग चाहते हैं कि राष्ट्रपति अपना पद छोड़ दें।"

गुरुवार का प्रदर्शन हालांकि शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन का समर्थन विपक्षी पार्टी के सदस्यों, समाजवादियों, ईस्लामी और युवा कार्यकर्ताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराने के साथ ही राष्ट्रपति के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान राजधानी के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी।

उल्लेखनीय है कि मध्य पूर्व के गरीब देशों में से यमन अरब के अन्य देशों की तरह मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, कम मजदूरी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+