अगले हफ्ते प्रधानमंत्री ने मिलेंगे नेपाल के राष्ट्रपति
यादव भारत की 10 दिवसीय यात्रा पर गुरुवार शाम कोलकाता पहुंचेंगे। यह यात्रा यादव की पुरानी यादों को ताजा करने वाली होगी। उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ मेडिसीन एंड सर्जरी (एमबीबीएस) की डिग्री ली है। इसके बाद यादव ने कोलकाता स्थित 'स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन्स' से डिप्लोमा की पढ़ाई की है। शुक्रवार को आयोजित मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में वह हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यात्रा के बारे में घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली पहुचंने से पहले यादव 30 जनवरी को तिरुपति के दर्शन के लिए रवाना होंगे।
नेपाली राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के अलावा अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications