झारखण्ड की जेल में कैदी की मौत
रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड की खूंटी जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जेल के एक अधिकारी के अनुसार तुरी राम मुंडा को शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत डेढ़ माह पहले गिरफ्तार कर इस जेल में लाया गया था। बुधवार रात उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा, "रात का खाना खाने के बाद मुंडा बेहोश हो गया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
उन्होंने बताया कि कैदी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
उल्लेखनीय है कि खूंटी जेल में पिछले एक माह के भीतर कैदी की मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications