इंदौर के प्रकाश टॉवर में आग, कई फंसे
जानकारी के अनुसार प्रकाश टॉवर की दूसरी मंजिल में आग लगने से पूरी इमारत में धुंआ भर गया है। आग लगने की खबर मिलते ही लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। वहीं कई लोग भागकर छत पर पहुंच गए। इस इमारत में कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं और इमारत का ऊपरी हिस्सा आवासीय है।
दमकल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश टावर की दूसरी मंजिल में आग लगने की खबर मिलने पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications