सोनवणे की हत्या के बाद महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर छापे
एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रदेश में सक्रिय तेल, पेट्रोल, दूध, खाद्य तेल और रेत माफिया के ठिकानों पर पुलिस की हिफाजत में छापेमारी की है।
खबरों के मुताबिक मिलावट के लिए गिरोह संचालित करने वाले करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इन्कार किया।
छापेमारी की कारवाइयां ठाणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अन्य शहरों में की गई हैं। छापों की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
मंगलवार को मनमाड के करीब एक परिसर में छापेमारी के लिए पहुंचे सोनवणे को पेट्रोल लुटरों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े जिंदा जला दिया था।
सोनवणे की हत्या के विरोध में मुम्बई और प्रदेश के अन्य इलाकों में राजस्व विभाग के ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
हत्या के इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
शिवसेना ने सोनवणे की हत्या के विरोध में गुरुवार को मनमाड में बंद की घोषणा की है और दोषियों और तेल माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications