रैगिंग के कारण मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या!
पुलिस के अनुसार पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के प्रथम वर्ष के छात्र सन्नी कुमार उर्फ रौशन कुमार ने महेन्द्रू में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार की रात इसने लॉज के ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रौशन के पिता कमलेश्वर कुमार का आरोप है कि रौशन की पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के ही वरिष्ठ छात्रों द्वारा रैगिंग ली जा रही थी जिससे वह परेशान हो गया था। इस कारण ही उसने आत्महत्या कर ली। रौशन छपरा जिले का रहने वाला था।
इधर, सुल्तानगंज थाना के प्रभारी मोहम्मद मोश्ताक ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications