कर्मचारी की मौत पर उप जिलाकारी, तहसीलदार पर मुकदमा

लखनऊ, 27 जनवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सरकारी कर्मचारी की मौत के सम्बंध में उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकार कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी।

लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में तैनात लेखपाल बाबूराम मौर्या का क्षत-विक्षत शव बुधवार को शहर के आलमबाग इलाके में रेलवे लाइन पर मिला था।

बाद में मौर्या के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया था जिसमें उसने अपने दोनों अधिकारियों उप-जिलाधिकारी सुनील चौधरी और तहसीलदार जे.पी.चौहान पर लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

मौर्या की आत्महत्या में कथित भूमिका के आरोप में राज्य सरकार की तरफ से बुधवार देर रात चौधरी और चौहान को निलंबित करने के आदेश दिये गये।

आलमबाग थाना-प्रभारी के.एन.सिंह ने गुरूवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार ने निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से उप-जिलाधिकारी और तहसीलदार के खिलाफ की जांच की रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+