अमेरिकी शेयर बाजार 12,000 के पार पहुंचा
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक प्रोत्साहन कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। इस प्रोत्साहन कार्यक्रम में 600 अरब डॉलर की सिक्योरिटीज की खरीदारी भी शामिल है।
डाउ जोंस दिन के कारोबार में 12,000 अंक का स्तर पार करने के बाद कुल 8.25 अंक बढ़कर 11,985.4 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 5.45 अंक बढ़कर 1,296.63 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications