117 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.24 अंक बढ़कर 19,086.69 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 37.9 अंक बढ़कर 5,725.30 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई वहीं सूचना प्रौद्योगिकी, धातु और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications