बिहार में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
पुलिस के अनुसार गया रेलवे स्टेशन के समीप गुमटी नम्बर एक के समीप एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद अप लाइन पर आवागमन रोक दिया गया है।
इधर, गया रेलवे स्टेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक एस़ भट्टाचार्य ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जबकि डाउन लाइन से आवागमन जारी है।
उन्होंने कहा कि दो-चार घंटे में क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत का कार्य पूरा हो जाने की सम्भावना है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications