शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 285 अंक नीचे (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 117.24 अंकों की तेजी के साथ 19,086.69 पर खुला। सेंसेक्स ने 19,086.69 के ऊपरी और 18,656.05 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में सिर्फ दो शेयरों टाटा मोटर्स (2.48 फीसदी) और टीसीएस (0.62 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले 28 शेयरों में डलएलएफ (5.42 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (5.28 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.87 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशन (3.88 फीसदी) और हिंदुस्तान युनीलीवर (3.78 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 37.90 अंकों की तेजी के साथ 5725.30 पर खुला। निफ्टी ने 5726.10 के ऊपरी और 5594.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 135.63 अंक की गिरावट के साथ 7,087.16 पर और स्मॉलकैप 120.91 अंक की गिरावट के साथ 8,864.23 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (3.57 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.61 फीसदी), धातु (1.98 फीसदी), बैंकिंग (1.85 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 940 शेयरों में तेजी और 1883 में गिरावट देखी गई, जबकि 152 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications