म्यांमार में 30 स्तनधारी वन्यजीव संरक्षित घोषित
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार म्यांमार के वन्यजीवों, पौधों और भूमि संरक्षण कानून के मुताबिक पूरी तरह से संरक्षित पशुओं को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पूरी तरह से संरक्षित, सामान्य तौर पर संरक्षित और मौसमी आधार पर संरक्षित श्रेणियां शामिल हैं।
अब पूरी तरह से संरक्षित पशुओं की सूची में 39 स्तनधारी जीव जुड़ गए हैं। इनमें 50 किस्म के पक्षी और नौ किस्म के सरीसृप जीव शामिल हैं।
सामान्य तौर पर संरक्षित पशुओं में 12 किस्म के स्तनधारी और 43 किस्म की पक्षियां व छह सरीसृप शामिल हैं।
म्यांमार ने यंगून और मांडले में फरवरी में पक्षियों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने की भी योजना तैयार की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications