विकिलीक्स खुलासों से सुधर सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध : मेदवेदेव
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मेदवेदेव ने स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित वार्षिक विश्व आर्थिक फोरम में बुधवार को कहा, "मैं मानता हूं कि विकिलीक्स से अंतर्राष्ट्रीय वातावरण में सुधार होना चाहिए, यद्यपि कई सारे देश इन खुलासों को अवैध मान सकते हैं।"
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष विकिलीक्स वेबसाइट ने अमेरिका के नेतृत्व में लड़े गए इराक और अफगानिस्तान युद्ध से सम्बंधित हजारों की संख्या में गोपनीय दस्तावेजों को जारी करना शुरू किया था। विकिलीक्स ने दुनिया भर में स्थित अमेरिकी दूतावासों से और दूतावासों को भेजे गए गोपनीय राजनयिक संदेशों को भी उद्घाटित किया था।
मेदवेदेव ने कहा कि रूस के बारे में विकिलीक्स द्वारा जारी की गई जानकारी में कुछ भी नया नहीं था। उन्होंने कहा, "कभी-कभी मुझे लगा कि विकिलीक्स के अधिकांश खुलासे आम राजनीतिक वेबसाइट्स से लिए गए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications