सरे के मेयर के नेतृत्व में भारत जाएगा प्रतिनिधिमंडल
मेयर डायने वाट्स के नेतृत्व में 40 कारोबारियों का एक दल 11 दिवसीय यात्रा पर 10 फरवरी को भारत जाएगा।
सरे वैंकुवर का एक निकटवर्ती शहर है। काफी तेजी से विकास कर रहे इस शहर की कुल 4,65,000 की आबादी का 30 फीसदी हिस्सा भारतीयों का है।
प्रतिनिधिमंडल मुम्बई, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरू, चण्डीगढ़, जालंधर और लुधियाना की यात्रा करेगा।
मेयर के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से विकास कर रहे देशों में से एक है। सरे और आस-पास के क्षेत्रों की विभिन्न कम्पनियां और कारोबारी वहां कारोबारी अवसरों की तलाश करेंगे साथ ही सरे में भारतीय निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन के अवसर भी तलाशे जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications