त्रिपुरा में बीएसएफ की गोलीबारी, 1 की मौत
पुलिस प्रवक्ता तुषार कांति दास ने संवाददाताओं को बताया, "बांग्लादेश की सीमा से लगे पश्चिमी त्रिपुरा के दुर्गापुर गांव में बीएसएफ के जवानों की गोलीबारी में अब्दुल हक (30) की मौत हो गई।"
यह घटना उस समय घटी, जब हक कुछ पशुओं के साथ सीमा की ओर भाग रहा था।
दास ने कहा, "बीएसएफ के गश्ती दल ने पहले हक को रुकने के लिए कहा। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने गोली चला दी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"
इस घटना को लेकर दुर्गापुर में तनाव है। पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल, अगरतला के दक्षिण में 65 किलोमीटर दूर स्थित है।
गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications