पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य संकट
गैर सरकारी संगठन 'द ऑक्सफेम' द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है, "बाढ़ आने के बाद छह महीने बीत चुके हैं।" रिपोर्ट के मुताबिक लाखों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को इसकी आवश्यकता है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' ने ऑक्सफेम की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है, "छह महीने बाद भी लाखों लोग भोजन, पानी और अस्थाई शिविरों की समस्या से जूझ रहे हैं।"
पाकिस्तान में ऑक्सफेम संगठन की प्रमुख नेवा खान ने बताया कि एनजीओ लगभग 19 लाख लोगों की सहायता कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में करीब दो करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे और अरबों रुपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications