बकाया भुगतान का इंतजार रहे हैं भारतीय छात्र
'फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स ऑफ आस्टेलिया'(एफआईएसए) के प्रवक्ता गौतम गुप्ता ने बताया, "आस्ट्रेलिया में कई कॉलेजों के बंद होने के बाद हजारों भारतीय छात्र अपना शिक्षण शुल्क वापस किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया, "छात्रों के बकाया भुगतान के बारे में सही आंकड़ों का पता नहीं हैं लेकिन यह राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलियाई कम्पनियों के बकाया भुगतान से कहीं ज्यादा है।"
गुप्ता ने बताया कि मई 2010 में मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल की आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भी यह मामला उठाया गया था।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में कुछ कॉलजों के बंद होने के बाद उनमें पढ़ रहे भारतीय छात्र प्रभावित हुए हैं। आस्ट्रेलिया में पिछले दो साल में भारतीय छात्रों को हमलों का भी सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications