सर्वोच्च न्यायालय ने काले धन पर उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी
न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एस. एस. निज्जर की खंडपीठ ने महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम से कहा कि वह शपथ पत्र दाखिलकर विस्तार से बताएं कि एलजीटी बैंक और अन्य बैंकों में भारतीय नागरिकों के छुपाकर रखे गए धन के बारे में उसके पास क्या सूचना है।
इस पर महाधिवक्ता ने कहा, "हमारे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है लेकिन हम जर्मनी और भारत के बीच हुए दोहरे कराधान से बचाव समझौते से बंधे हुए हैं।"
सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्देश जाने माने वकील राम जेठमलानी की याचिका पर आया है जिसमें उन्होंने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार को कदम उठाने के लिए निर्देश देने की गुहार लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications