खाद्य महंगाई दर बढ़कर 15.57 प्रतिशत हुई
इससे पहले के सप्ताह में खाद्य पदार्थो की महंगाई दर 15.52 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में महंगाई दर पर पेट्रोल की कीमतों में हाल ही में की गई 2.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का असर देखने को मिला है।
महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कुछ सप्ताह बाद ये आंकड़े आए हैं। मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने भी प्रमुख ब्याज दरों में वृद्धि की थी।
प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर इस सप्ताह 17.21 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 17.03 प्रतिशत थी।
ईंधन की महंगाई दर इस सप्ताह बढ़कर 16.4 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 11.53 प्रतिशत थी।
गैर खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 22.48 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि एक सप्ताह पहले 23 प्रतिशत थी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दी थी।
आरबीआई ने मार्च तक के लिए महंगाई दर का अनुमान 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।
दिसम्बर महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 8.43 प्रतिशत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications