एलजी का 2011 में 30 फीसदी राजस्व वृद्धि का लक्ष्य
एलजी इंडिया के मुख्य संचालन अधिकारी वाई. वी. वर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि कम्पनी ने उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स खण्ड में कुल राजस्व में 30 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल कम्पनी का कुल राजस्व 11,000 करोड़ रुपये था।
उन्होंने कहा कि कम्पनी इस साल लगभग 50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें से 35 करोड़ रुपये का निवेश विपणन में किया जाएगा।
भारत के उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स बाजार के 30-35 फीसदी हिस्से पर एलजी का प्रभुत्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications