अमेरिका में भारतीय मूल के 2 अमेरिकी महत्वपूर्ण पदों पर नामित

वाशिंगटन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के दो अमेरिकी नागरिकों को दो महत्वपूर्ण पदों पर नामित किया है। रोकथाम, स्वास्थ्य प्रसार एवं एकीकृत व सार्वजनिक स्वास्थ्य पर एक सलाहकार समूह में भारतीय मूल के एक अमेरिकी चिकित्सक को नामित किया है तथा भारतीय मूल के एक अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक को व्यापार वार्ता में मुख्य कृषि वार्ताकार के रूप में फिर से नामित किया है।

ओबामा ने 13 अन्य प्रमुख नियुक्तियों के साथ ही चिकित्सक विवेक मूर्ति और इस्लाम ए.सिद्दीकी की नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा, "ये लोग अपनी-अपनी नई भूमिकाओं में अपनी प्रतिभा और विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे और इससे हमारे देश की बड़ी सेवा होगी। मैं इन सभी के प्रति आभारी हूं कि इन्होंने इस प्रशासन में सेवा देने के लिए अपनी सहमति जताई और मैं इन सभी के साथ महीनों व वर्षो तक काम करने का इच्छुक हूं।"

व्हाइट हाउस के अनुसार मूर्ति, 'ब्रिघम एंड वूमेन्स हॉस्पीटल' में चिकित्सक और हारवर्ड मेडिकल स्कूल में प्रशिक्षक हैं। वह वहां आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ हैं।

मूर्ति, 'डॉक्टर्स फॉर अमेरिका' के सह संस्थापक और अध्यक्ष हैं। यह संस्था 50 राज्यों में 15,000 से अधिक चिकित्सकों व मेडिकल छात्रों का एक जमीनी संगठन है। यह संस्था सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की एक प्रणाली विकसित करने के लिए काम कर रही है।

मूर्ति ने हारवर्ड युनिवर्सिटी से बीए तथा येल स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी किया हुआ है।

ओबामा ने बुधवार को युनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) के कार्यालय में मुख्य कृषि वार्ताकार के रूप में इस्लाम ए. सिद्दीकी को फिर से नामित कर दिया। सिद्दीकी को राजदूत का दर्जा हासिल होगा।

सिद्दीकी ने भारत में स्थित पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से पौध संरक्षण की पढ़ाई की है। इन्हें मूल रूप से पिछले वर्ष 24 सितम्बर को इस पद पर नामित किया गया था। लेकिन उनकी नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी अभी तक नहीं मिल पाई है।

सिद्दीकी फिलहाल कॉर्पलाइफ अमेरिका में विज्ञान एवं विनियामक मामलों के उपाध्यक्ष हैं। वहां वह पौध संरक्षण रसायनों से सम्बंधित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं विनियामक मुद्दों की जिम्मेदारी संभालते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+