गणतंत्र दिवस पर इजरायल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

इजरायल में भी भारतीय गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर 26 जनवरी को हर्जलिया पितुआ में स्थित इंडिया हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के बाद भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के राष्ट्र के नाम सम्बोधन के अंशों को पढ़ा।

इसके बाद इंडिया हाउस में संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद भारतीय दूतावास ने 'इंडिया ट्रॉफी' क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की, जिसमें मुख्य रूप से इजरायल में रहने वाले प्रवासी भारतीय शिरकत करेंगे।

इजरायल में भारतीय मूल के 70,000 यहूदी निवास करते हैं। इनमें से अधिकांश को इजरायल की नागरिकता मिल चुकी है। ये सभी 50 और 60 के दशक में महाराष्ट्र, केरल और कोलकाता से यहां पहुंचे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+