केरल में अधिकारी, दोनों पुत्रों की हत्या की आशंका

रिश्तेदारों का कहना है कि 46 वर्षीय वी. शशिधरन ने राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनी में भ्रष्टाचार के कई मामलों को उजागर किया था। सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े चार मामलों में छानबीन कर रहा है।

वह इस कम्पनी में शशिधरन सचिव एवं वित्त प्रबंधक थे और भ्रष्टाचार के इन सभी मामलों में मुख्य गवाह थे।

उल्लेखनीय है कि दफ्तर से लौटने के बाद शशिधरन की पत्नी ने पल्लकड स्थित घर में सोमवार शाम पति और अपने आठ व 10 वर्षीय दो बेटों को फंदे पर लटकते हुए पाया था।

कम्पनी में फैले भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद पिछले साल अक्टूबर में शशिधरन ने कम्पनी सचिव पद को छोड़ दिया था, लेकिन एक दूसरा पत्र लिखकर सारे मामलों को वापस ले लिया था।

शशिधरन की बहन वी.सनलकुमार ने अपने भाई की आत्महत्या की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि वह अपने दोनों बेटों और परिवार से बेहद जुड़े हुए थे।

सनलकुमार ने पत्रकारों से बताया, "कोई ऐसा कारण ही नहीं है कि मेरे भाई आत्महत्या करें। हमें बहुत देर से पता चल पाया कि कम्पनी में भ्रष्टाचार के कई मामलों के चलते वह बेहद तनाव में थे। सतर्कता विभाग इन मामलों की छानबीन कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "मेरे भाई कम्पनी में भ्रष्टाचार से जुड़े सभी ममालों में मुख्य गवाह थे और वह बेहद ईमानदार थे। हम सच्चाई को उजागर करने के लिए हर दम पर लड़ेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+