रूस में कार बम विस्फोट, 4 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि खासाबयुर्त शहर में एक कैफे के पास कार में विस्फोट हुआ था।
प्रवक्ता ने बताया, "अस्पताल में तीन लोगों का शव और सात घायलों को लाया गया था। ईलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति की भी मौत हो गई।"
स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की और कहा कि अभी हमले में मारे गए लोगों और घायलों के बारे में सूचनाएं इकट्ठा की जा रही है।
पिछले दो सप्ताह के भीतर दागेस्तान के खासावयुर्त शहर में दूसरी बार कार बम विस्फोट हुआ है। पिछली बार 14 जनवरी को विस्फोट हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी और पांच घायल हुए थे।
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में मास्को के दोमोदेदोवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए आत्मघाती विस्फोट में 35 लोग मारे गए थे ओर 180 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications