मेडिकल छात्र ने की आत्महत्या, रैगिंग की होगी जांच (लीड-1)
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में जांच रिपोर्ट जल्द देने को भी कहा है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस के अनुसार पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के प्रथम वर्ष के छात्र सन्नी कुमार उर्फ रौशन कुमार ने महेन्द्रू में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार की रात इसने लॉज के ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रौशन के पिता कमलेश्वर कुमार का आरोप है कि रौशन की पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के ही सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग ली जा रही थी जिससे वह परेशान हो गया था। इस कारण ही उसने आत्महत्या कर ली। रौशन छपरा का रहने वाला था।
इस बारे में पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बच्चू सिंह मीणा ने आईएएनएस से कहा कि यह रैगिंग का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल पर गए थे।
इधर, सुल्तानगंज थाना के प्रभारी मोहम्मद मोश्ताक ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विज।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications