अप्रैल में भारत आएंगी क्लिंटन
वाशिंगटन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अप्रैल में भारत दौरे पर होंगी। इस दौरान वह सुरिक्षत व स्थिर दुनिया को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी हेतु दोनों देशों के प्रयासों में तेजी लाने की कोशिश करेंगी।
क्लिंटन ने भारत के 62वें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को अपने बधाई संदेश में कहा, "मुझे अपने रणनीतिक संवाद के अगले सत्र के दौरान अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए अप्रैल में अपने प्रस्तावित भारत दौरे का इंतजार है।"
क्लिंटन ने कहा, "इस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की 62वीं वर्षगांठ मना रहे भारतीय लोगों को बधाई देने में मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी जनता के साथ हूं।"
क्लिंटन ने कहा कि दोनों देश हमारे संविधानों में प्रदत्त आपसी सम्मान, साझे मूल्यों व आजादी के द्वारा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
क्लिंटन ने कहा, "हमारे लोग और हमारी सरकारें सुरक्षित व स्थिर दुनिया को बढ़ावा देने के लिए, और आर्थिक विकास, खुली सरकार, व लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक सहयोग को समर्थन देने के लिए एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी हासिल कर रही हैं।"
क्लिंटन ने कहा, "इन साझे मूल्यों और एक अधिक सुरक्षित दुनिया की प्रतिबद्धता के द्वारा एकजुट भारत और अमेरिका के लोग उस साझेदारी के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रपति ओबामा ने 21वीं सदी के लिए अपरिहार्य साझेदारी कहा है।"
क्लिंटन ने कहा, "मैं दुनिया भर में फैले सभी भारतीयों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications