ओबामा ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
वाशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक इंसान की गरिमा और क्षमता के प्रति साझा विश्वासों ने अमेरिका और भारत को 21वीं सदी की एक निर्णायक साझेदारी का सम्बंध बनाने के लिए प्रेरित किया।
देश के 62वें गणतंत्र के मौके पर भारत के लोगों को भेजे अपने संदेश में ओबामा ने कहा, "दोनों देशों को साथ-साथ आगे बढ़ना है। इस गणतंत्र दिवस का सबक दोनों देशों के नागरिकों के लिए एक अधिक समृद्धि और अवसर वाले भविष्य के लिए प्रेरित कर सकता है।"
राष्ट्रपति ओबामा के हवाले से ह्वाइट हाउस ने कहा, "अमेरिकी नागरिकों की तरफ से मैं भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इनके अलावा मैं उन सभी लोगों को शुभकामना संदेश देता हूं जो अमेरिका सहित पूरे विश्व में भारत के गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहे हैं।"
ओबामा ने कहा, "मिशेल और मैं गत वर्ष भारत की यात्रा कर गौरवान्वित हुए।"
उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने अपनी भारत की यात्रा के समय कहा कि अमेरिका और भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश ही नहीं हैं, बल्कि दो बहुलतावादी समाज हैं जो प्रत्येक इंसान की क्षमता और गरिमा में विश्वास में रखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications